शिवपुरी। जिले के करैरा अनुविभाग पुलिस सहायता केन्द्र पास अतिक्रमण में बनीं लगभग एक दर्जन दुकानों को आज प्रशासन ने जमीदोंज कर दिया है। उक्त दुकानें हटाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ पुलिस भी मौजूद रही। यह कार्यवाही हाईकोर्ट के निर्देश पर कलेक्टर के आदेश से हुई।
कार्यवाही सुबह प्रारंभ की जो दोपहर तक चली। पुलिस के पु ता के इंतजाम होने के कारण अतिक्रामकों द्वारा विरोध के स्वर नहीं उठे और प्रशासन ने बड़ी सरलता के साथ अतिक्रमण को हटाया। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार यूसी मेहरा, नायब तहसीलदार मनीष जैन, नपं सीएमओ सहित करैरा टीआई और नपा और पुलिस का अमला मौजूद रहा।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।