शिवपुरी। सुरवाया के ग्राम गढ़ीबरोद के पास एक ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबने पर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। बदरवास निवासी महेश(45) पुत्र रामचरण ओझा शिवपुरी में रहने वाले सतीश के ट्रैक्टर पर काम करने के लिए ग्राम गढ़ीबरोद गया हुआ था।
यहां दोपहर में अचानक से उक्त ट्रैक्टर पलट गया जिसमें महेश की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की विवेचना शुरू कर दी हैै।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।