अमोला। कस्बे के ग्राम सलैया निवासी एक किशोर का किसी ने अपहरण कर लिया। वह बीते रोज करैरा जाने की बोलकर अपने घर से निकला था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक सलैया निवासी अरविंद(17) पुत्र हरनाम लोधी बीते रोज अपने घर में किसी काम से करैरा की जाने की बोलकर गया था। इसके बाद से वह अपने घर नही आया जिस पर से परिजनो ने उसे काफी तलाशा लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा।
बाद में पीडि़त परिजन थाने पहुंचे जहां उन्होने पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग के गायब होने के चलते अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।