शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी में विगत दिवस एक आरोपी ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। जब आरोपी का पीडि़ता ने विरोध किया तो उसकी मारपीट कर दी। घटना के समय पीडि़ता अपने बच्चों के साथ रात्रि के समय सो रही थी।
बताया गया है कि उसका पति मजदूरी के सिलसिले में गांव से बाहर था। मामले में पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ धारा 354 और 323 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजो बाई (परिवर्तित नाम) पत्नी हरिराम लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी पुरैनी 10 अप्रैल को रात्रि के समय अपने बच्चों के साथ सो रही थी। उसका पति घर में नहीं था। इसी का फायदा उठाकर गांव में ही रहने वाला अजय पुत्र मुनीराम लोधी उसके घर में घुस आया और पीडि़ता के साथ अश£ील छेडख़ानी करनी शुरू कर दी।
जब पीडि़ता ने आरोपी का विरोध किया तो उसने पीडि़ता की मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग जब एकत्रित हुए तो आरोपी भाग गया जिसकी शिकायत पीडि़ता ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने उक्त आरोपी को गिर तार कर लिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।