शिवपुरी। दिनारा पुलिस ने दो दिनों में कूडऩ गांव में छापामार कार्यवाही कर अवैध रूप से बिक रही हजारों रुपये की शराब जब्त की है और पांच आरोपियों को गिर तार किया है।
पुलिस की यह कार्यवाही बीते दो दिनों से चल रही थी। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पकड़ेे गये सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनारा थाना प्रभारी परमानंद शर्मा को अवैध शराब बिक्री की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं जिसके आधार पर श्री शर्मा ने टीम का गठन किया और दिनारा के पास स्थित ग्राम कूडऩ में छापामार कार्यवाही की।
31 मार्च को पुलिस ने उक्त गांव से करन सिंह पुत्र अयोध्या प्रसाद लोधी और तेज सिंह पुत्र आशाराम लोधी को पकड़ लिया, जहां पुलिस ने करण सिंह 25 क्वार्टर शराब जब्त की जिसकी कीमत एक हजार रुपये है, वहीं तेज सिंह से 30 क्वार्टर जब्त किये जो 1400 रुपये कीमत के बताये जा रहे हैं।
पुलिस की यह मुहिम यही नहीं रुकी और कल उसी गांव से सालिगराम पुत्र देवीलाल प्रजापति के पास से 52 क्वार्टर कीमती 2080 रुपये जब्त किये, वहीं दिवाईलाल पुत्र बाबूलाल बढई और शैलेन्द्र पुत्र प्रेमनारायण झा को भी गिर तार किया। दोनों के पास से 121 क्वार्टर कीमती 4800 रुपये जब्त किये। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिर तार कर लिया है।
