शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के दुबेपुरा में विगत दो माह पूर्व रुचि व्यास द्वारा जहर खाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद मृतिका के पति विवेक व्यास सहित सास भगवती, देवर प्रशांत, ननद राधा और नंदेऊ बृजेश को आरोपी मानते हुए सभी के खिलाफ 306 आत्महत्या उत्प्रेरण, 498 ए, 34 का मामला दर्ज किया है।
उक्त सभी आरोपी विवाह के बाद से ही मृतिका को प्रताडि़त करते थे, साथ ही 10 लाख रुपये का दहेज भी मांग रहे थे। आरोपियों की प्रताडऩा से तंग आकर रुचि ने आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 7 फरवरी को रुचि पत्नी विवेक व्यास उम्र 22 वर्ष निवासी दुबे पुरा ने जहर का सेवन कर लिया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की जिसमें मृतिका के मायके पक्ष के बयान लिये।
जसमें पुलिस को ज्ञात हुआ कि उक्त आरोपी विवेक, भगवती, प्रशांत, राधा और बृजेश विवाह के पश्चात से ही रुचि को 10 लाख रुपये दहेज लाने के लिए दबाव बना रहे थे और तरह-तरह से प्रताडऩा देते थे।
जिससे तंग आकर रुचि ने आत्मघाती कदम उठाया। यह मामला शुरू से ही संदिग्ध लग रहा था जिसकी पुलिस ने जांच की और आरोपियों की पर्दाफाश हो गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।