धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर का जन्मोत्सव, निकाली शोभा यात्रा

0
शिवपुरी। शिवपुरी में अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर का जन्मोत्सव आज धूमधाम से मनाया गया। जैन मंदिरों को इस अवसर पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था और धर्माबल िबयों ने पूर्ण उत्साह के साथ भगवान की मूर्ति का पूजन और अभिषेक किया। 

दो दिन तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में कल सुबह नगर के प्रमुख मार्गों से विशाल वाहन रैली निकाली गई, वहीं आज चंदा प्रभु जिनालय से भगवान महावीर की विशाल शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजारी गई। शोभा यात्रा में बड़ी सं या में स्त्री, पुरूष और बच्चे उपस्थित थे। 

जन्मोत्सव के अवसर पर निकले विशाल जुलूस का स्थान-स्थान पर स्वागत हुआ और अनेक स्थानों पर जैन बंधुओं ने भण्डारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया। भगवान महावीर जयंती पर जैन बंधुओं ने अपने-अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे। 

शोभायात्रा सुबह 10 बजे चंदा प्रभु जिनालय से प्रारंभ हुई इसमें चांदी के विशाल रथ पर भगवान महावीर की मूर्ति विराजमान थी। शोभा यात्रा के सबसे आगे बैंड बाजे धार्मिक ध्वनि बिखेर रहे थे और इसके बाद धवल श्वेत वस्त्रों में जैन पुरूष और बच्चे जोरशोर से भगवान महावीर की जय-जयकार के नारे लगा रहे थे 

इसके बाद चांदी के विशाल रथ पर भगवान महावीर की मूर्ति विराजमान थी और सबसे पीछे बड़ी सं या में महिलाएं उपस्थित थीं। शोभायात्रा में स्थान-स्थान पर भक्तगणों ने भगवान महावीर का पूजन का उनके श्री चरणों में नारियल भेंट किये। स्थान-स्थान पर सुंदर भजनों का गायन किया गया। भगवान महावीर के रथ को समाज के लोग अपने हाथों से खींच रहे थे। 

वहीं युवक-युवतियां नृत्य कर रहे थे। शोभायात्रा के दौरान माधवचौक पर सकल जैन समाज द्वारा पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया, वहीं ठण्डाई का भी वितरण किया गया। जगह-जगह लोगों ने भगवान महावीर के रथ पर फूल बरसाकर स्वागत किया और रैली में मौजूद जैन समाज के लोगों को ठण्डा पानी पिलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरूस्त दिखी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!