शिवपुरी। शिवपुरी वासियो के लिए एक अच्छी खबर आ रही है अब उन्है एनएच3 पर सफर करते समय अब आपको कष्ट नही होगा। पिछले वर्षाे से लंबित पडे इस शिवपुरी-देवास फोरलेन प्रोजेक्ट से सारे ग्रहण हट गए है। अगर सब सही रहा तो 3 साल में यह मार्ग बनकर तैयार हो जाऐगा।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी-देवास के बीच 332 किमी लंबे फोरलेन प्रोजेक्ट पर मडरा रहे संकट के बादल हट गए है और राष्ट्रीय-राजमार्ग प्राधिकरण ने इस प्रोजेक्ट के लिए न केवल नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है,बल्कि अप्रैल माह में वर्क ऑर्डर ाी जारी कर दिया जाएगा।
यहां पाठको को जानकारी दें कि एनएचएआई ने वर्ष 2012 में शिवपुरी-देवास फोरलेन प्रोजेक्ट का काम जीवीके कंपनी को दिया था,लेकिन भूमि अधिग्रहण सहित अन्य अड़चनो के कारण निर्माण समय पर शुरू नहीं हो पाया था,और लगात रााशि लगातार बढने के कारण कंपनी शासन पर रकम बडाने को दबाब बनाने लगी और मामला हाईकोर्ट में भी पंहुच गया था।
हाईकोर्ट में 2 साल तक इस मामले की सुनवाई होती रही। बताया गया है कि अनुवंध शर्ताे के मुताबिक एनएचआई ने जीवीके द्वारा जमा कराई 140 करोड की परफार्मेंस गांरटी रााशि भी जब्त कर ली थी। लेकिन अब इस योजना के नए सिरे से टेंंडर हो गए है।
कार्य में देरी होने के कारण प्रोजेक्ट में लागत की रााशि भी बढानी पडी है। पूर्व में जहां शिवपुरी देवास फोरलेन प्रोजेक्ट की लगात राशि 2815 करोड रूपए थी,वही इसमें 24 फीसदी का इजाफा हुआ है और इसमें लगात रााशि 3500 करोड रूपए बताई जा रही है।
इस प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण सबसे ज्यादा बाधक बना हुआ था,लेकिन अब 90 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण कर ली है। इस प्रोजेक्ट की लंबाई को देखते हुए एनएचएआई ने इस कार्य को तीन हिस्सो में पूरा करने की योजना बनाई है
जिसमें पहला जोन शिवपुरी-गुना के बीच 100 किमी का होगा,दुसरा जोन गुना-ब्यावरा के बीच होगा,और तीसरा ब्यावरा से देवास के बीच होगा। इस काम को पूरा करने के लिए शासन ने प्रोजेक्ट पर काम करने वाली कंपनी को 3 साल का समय दिया है।
