शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरा की आदिवासी महिला सरपंच रामकली पत्नी मुन्ना आदिवासी ने गांव के दबंग यादवों पर जबरन उसे इस्तीफा देने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एसपी एमएल छारी को शिकायती आवेदन सौंपा था।
जिसकी जांच के बाद दिनारा पुलिस ने पांच लोगों के विरूद्ध धारा 506, 3(1)10, एससीएसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकली आदिवासी हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में सेमरा पंचायत से सरपंच निर्वाचित हुई हैं। उनके निर्वाचन के बाद से ही गांव के यादव समुदाय के दीपू, तिलक, बल्ली, जीतू और शगुन सिंह सरपंच पर दबाव बना रहे थे कि वह अपने पद से इस्तीफा दे दें, नहीं तो वह उसे जान से मार देंगे।
आरोपियों की धमकियों से तंग आकर पीडि़ता ने एक ह ते पहले पुलिस अधीक्षक एमएल छारी को एक शिकायती आवेदन सौंपा जिसकी जांच दिनारा थाना प्रभारी परमानंद शर्मा द्वारा की गई। जांच में महिला सरपंच द्वारा लगाये गये आरोप सही पाये गये जिसके आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।