शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने एक पीडि़त महिला की शिकायत पर से भोपाल में रहने वाले पीडि़ता के ससुरालीजनों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है। उक्त सभी आरोपी से दहेज में ऑटो की मांग कर रहे थे।
मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसकी मारपीट कर ससुराल से भगा दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति सहित जेठ, जेठानी और जेठ के पुत्र और पुत्री के खिलाफ धारा 498 ए, 323, 506 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी शिवपुरी सिपाईयाना मोहल्ला का विवाह सात वर्ष पूर्व भोपाल के जहांगीरावाद की झदा कॉलोनी में हुआ था। विवाह के बाद से ही आरोपी पीडि़ता हेमिदा को उसका पति मोह मद शकील, जेठ मोह मद सलीम, जेठानी परवीन और उसके पुत्र सलमान व पुत्री निदा उसे प्रताडि़त करते थे, साथ ही उसकी मारपीट करते थे।
यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से चल रहा था। बीते 29 मार्च को सभी आरोपियों ने हेमिदा की निर्ममतापूर्वक मारपीट की और उसे घर से भगा दिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।