शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है कि कोतवाली थाना क्षेत्रअंतर्गत एक महिला के घर में एक युवक उसके पति से मिलने के बहाने उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेडछाड कर दी। महिला ने चीख-पुकार कर दी जिससे आरोपी ने महिला की पिटाई लगा दी,महिला के यहां चोटे आने के भी समाचार मिल रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के 27 नंबर कोठी के पास रहने वाली रामवती (परिवर्तित नाम) पत्नी साहबसिंह जाटव उम्र 25 वर्ष अपने घर पर थी जहां उसका पति सो रहा था उसी समय आरोपी महेश किरार वहां पहुंचा और उसने पीडि़ता से कहा कि वह उसके पति से मजदूरी के सिलसिले में मिलना चाहता है।
जिस पर पीडि़ता ने कहा कि उसके पति अभी सो रहे हैं इसलिए वह अभी नहीं मिलेंगे। इस पर आरोपी ने मौका ताड़कर पीडि़ता के साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर पीडि़ता के हाथ में चोट आ गई और उसने चींखना शुरू कर दिया आवाज सुनकर उसका पति जाग गया और आरोपी को पकडऩे के लिए दौड़ा तो आरोपी अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर भाग गया, बाद में पीडि़ता ने थाने पहुंचकर आरोपी की शिकायत की दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 354, 323, 3 (1)11 एससीएसटी एक्ट का प्रकरण कायम कर अजाक्स थाने को मामला सौंप दिया है, साथ ही आरोपी की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।