थ्रेसर में साड़ी आने से महिला की मौत, मर्ग कायम

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अमोला क्षेंत्र के ग्राम सोनर में रविवार को एक महिला अपने परिवार के साथ खेत पर दोपहर में थे्रसर से गेंहू निकलवा रही थी। इसी दौरान अचानक से महिला की साड़ी हवा में उड़कर थ्रेसर में जा फंसी और महिला भी साड़ी के साथ थ्रेसर की चपेट में आ गई।

इस घटना में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोनर निवासी लल्लु बघेल अपने परिवार के साथ खेत पर गेंहू की फसल थ्रेसर से कटवा रहा था। इस दौरान लल्लू की पत्नी पार्वती भी इसी काम में लगी थी कि अचानक से हवा चलने के कारण पार्वती की साड़ी उड़ती हुई सीधे थे्रसर में जाकर घुस गई और पार्वती भी इसी घटना में चपेट में आ गई। इस घटना में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वही पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई हैैै। 


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!