शिवपुरी। देहात थाना क्षेंत्र के लुधावली में रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग किशौरी के साथ उसी क्षेंत्र में रहने वाला एक युवक पिछले दो महिनो से परिवार वालो को जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार कर रहा था।
आज सुबह युवक ने नाबालिग को धमकी देकर फिर बलात्कार कर दिया। किशोरी को ये शाररिक और मानसिक दबाब सहन नही हुआ और उसने सारी बात अपने परिजनो को बता दी।
लुधावली निवासी किशौरी का उसके पड़ौस देशी कलारी के पास रहने वाला रवि पुत्र रामजीलाल दांगी पिछले 2 माह से नाबालिग किशौरी का बलात्कार कर रहा था।
रवि ने किशौरी को धमकी दे रखी थी कि वह इस घटना की शिकायत पुलिस में करेंगी तो वह उसे व उसके परिजनो को जान से मार देंगा। इस डर के कारण किशौरी चुप थी लेकिन आज अलसुबह फिर से रवि ने किशौरी को अपनी हवस का शिकार बनाया जिस पर किशौरी अपने साथ हो रहे अन्याय को सहन नही कर पाई और परिजनो के साथ हि मत करके देहात थाने पहुंच गई।
जहां उसने पुलिस को अपने साथ हुए कुकर्म के बारे में पूरी जानकारी दी जिस पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।