अपनी ही फसल को नही दिया काटने, कर दी सपपरिवार कुटाई

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र में विगत दिवस आरोपियों ने स्वयं के खेत से फसल काट रहे खेत मालिक और उसकी पत्नी तथा पुत्री की मारपीट कर दी। उक्त आरोपी खेत मालिक को उसी के खेत से फसल नहीं काटने दे रहे थे जिसे लेकर मुंहवाद हुआ और मामला झगड़ेे में तब्दील हो गया।

इस घटना में फरियादी सहित उसकी पुत्री और पत्नी घायल हो गई जिसकी शिकायत पीडि़त ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों पर धारा 323, 341, 294, 506 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेन्द्र सिंह पुत्र पर्वत सिंह लोधी निवासी अकौदा का खेत गांव में स्थित है जहां उसने अपने खेत में फसल लगाई जिसे वह काटने के लिए 10 अप्रैल को अपनी पत्नी लच्छो बाई और पुत्री रश्मि के साथ गया हुआ था।

शाम करीब 7 बजे जब वह फसल काट रहे थे तभी आरोपी गजेन्द्र लोधी अपने दो पुत्र इन्द्रभान और भूपेन्द्र सहित पत्नी गुड्डी बाई को लेकर फरियादी के खेत पर पहुंचा, जहां सभी आरोपियों ने उन्हें फसल नहीं काटने दी।

फरियादी ने जब उनसे कहा कि वह तो वह स्वयं की भूमि में खड़ी फसल काट रहे हैं जिस पर आरोपी गजेन्द्र ने गाली गलौंच करना शुरू कर दी। जब गजेन्द्र को फरियादी ने ऐसा करना से मना किया तो सभी आरोपियों ने लाठियों से पूरे परिवार पर हमला बोल दिया।

जिसमें फरियादी सहित उसकी पत्नी और पुत्री घायल हो गईं। यह देख आसपास के ग्रामीण भी एकत्रित हो गये जिन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। बाद में पीडि़त ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!