शहीद मेला:अमर शहीद क्रांतिकारी तात्या टोपे की पालकी शहर में निकाली जाऐगी

0
शिवपुरी। अमर शहीद तात्याटोपे के बलिदान दिवस पर तात्याटोपे समारोह (शहीद मेला) 18 अप्रैल से 20 अप्रैल 2015 तक समाधि स्थल परिसर शिवपुरी में आयोजित होगा। कलेक्टर राजीव दुबे की अध्यक्षता में शहीद मेले के आयोजन में जा वाली व्यवस्थाओं के संबंध में बुधवार को बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर ने कार्यक्रम के आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एमएल छारी, विधायक पोहरी प्रहलाद भारती, अपर कलेक्टर जेडयू शेख, जिला पंचायत सीईओ डीके मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

स्वराज संस्थान संचालनालय म.प्र. शासन, संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय तात्याटोपे समारोह 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित होगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

शहीद मेले के कार्यक्रम कलेक्टर की अध्यक्षता में स पन्न होंगे। जिसमें 18 अप्रैल को प्रात: 8 बजे से जिला जेल शिवपुरी से प्रभात फेरी, देशभक्ति नारों के साथ शहर के मु य मार्गों से निकाली जाएगी।

 जो समाधि स्थल पर प्रात: 8.30 बजे पहुंचेगी। प्रात: 9 बजे से कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण कर गार्ड ऑफ  ऑनर दिया जाएगा एवं राष्ट्रगान होगा। प्रात: 9.05 पर श्रृद्धांजलि सभा एवं मु य वक्ताओं के उद्बोधन होगें। प्रात: 9.30 बजे स्वराज संस्थान द्वारा नगर यात्रा प्रारंभ कर अमर शहीद तात्याटोपे की पालकी शहर के मु य मार्गों से निकाली जाएगी।

पालकी के साथ स्थानीय बैंण्ड द्वारा आजादी के तरानों की धुन बनाई जाएगी। रात्रि 7.30 बजे से स्वराज संस्थान भोपाल द्वारा आजादी के तराने कार्यक्रम की प्रस्तुति राग बैण्ड आकेंस्ट्रा जबलपुर द्वारा दी जाएगी। शहीद मेले में 18 अप्रैल को सांयकाल मु य कार्यक्रम के दौरान अमर शहीदों के परिजनों को स मानित किया जाएगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!