शिवपुरी। बदरबास कस्बे के गोपाल मौहल्ले में रहने वाली एक महिला के साथ उसके पति ने जमकर मारपीट कर दी। पुिलस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को शिवपुरी चलने की कहा था जिस पर से पत्नी ने मना कर दिया और इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया और पति ने मारपीट की इस घटना को अंजाम दिया।
गोपाल मौहल्ले में रहने वाली महिला पिंकी से उसके पति कैलाश चंदेल ने बुधवार को दोपहर में शिवपुरी चलने के लिए कहा जिस पर से कैलाश की पत्नी ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनो में कहासुनी होने लगी और बाद में पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। मामला थाने जा पहुंचा और पुलिस ने भी पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।