सड़ा हुआ गेहूं नहीं खरीदा तो किसानों ने सोसायटी के सहायक प्रबंधक को धुना

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के कृषि उपज मण्डी प्रांगण में कल दो किसानों ने उनका गेहूं नहीं खरीदे जाने से नाराज होकर सोसायटी के सहायक समिति प्रबंधक जहार सिंह लोधी की मारपीट कर दी।

जिसकी शिकायत पीडि़त ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी कृषकों के खिलाफ धारा 353, 332, 294, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनारा सोसायटी का गेहूं करैरा की कृषि उपज मण्डी प्रांगण में खरीदा जा रहा है। बीते 13 अप्रैल को कृषक अजय यादव और अर्जुन सिंह यादव अपना गेहूं लेकर मण्डी प्रांगण में पहुंचे, जहां दिनारा के सहायक समिति प्रबंधक जहार सिंह पुत्र रामलखन लोधी ने उक्त दोनों कृषकों से  उनका गेहूं खरीदने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उनका गेहूं बहुत ज्यादा खराब है और इसे खरीदने से वहां रखा और भी गेहूं खराब हो सकता है।

यह बात दोनों आरोपी कृषकों को चुभ गई और वह बिना कुछ कहे अपना गेहूं वापस ले गये। कल दोनों मण्डी प्रांगण पहुंचे और सहायक समिति प्रबंधक के साथ गालीगलौंच करते हुए उसकी मारपीट कर दी और वहां से भाग गये। बाद में पीडि़त थाने पहुंचा और पूरा घटनाक्रम पुलिस को बता दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!