पति-पत्नि आग में झुलसे, खाना बनाते समय हुआ हादसा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के कमलागंज क्षेत्र में रहने वाले पति-पत्नि आग में झुलस गए। दोनो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला स्टोव पर खाना पका रही थी इसी दौरान अचानक आग लग गई वही पति पत्नी में लगी आग को बुझाने के फेर में झुलस गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैै। हालांकि चर्चा ऐसी भी है कि महिला ने खुद को आग के हवाले किया है और पति आग बुझाने के दौरान झुलस गया।

कमलागंज निवासी सोमवती(19) पत्नी अजय जाटव आज दोपहर में अपने घर में खाना पका रही थी। इसी दौरान अचानक से महिला की साड़ी ने आग पकड़ ली वही पति ने जैसे ही पत्नि को आग में झुलसते हुए देखा तो उसने तुरंत उसे बुझाने की कोशिश की जिसमें पति भी आग में झुलस गया।

 दोनो को बाद में झुलसी हुई हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पत्नि की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!