शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ठुनी ऊमरी रोड पर विगत दिवस मूंगफली बेचकर लौट रहे व्यापारी से लूट करने वाले चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने पीडि़त व्यापारी रामनिवास पुत्र देवीलाल लोधी की रिपोर्ट पर से धारा 382 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। उक्त बदमाशों ने व्यापारी को डरा धमकाकर 67 हजार 850 रुपये की राशि लूट ली थी।
विदित हो रामनिवास लोधी अपने लोडिंग वाहन में मूंगफली भरकर शिवपुरी बेचने के लिए एक अप्रैल को आया था जहां से वह मूंगफली बेचकर शाम को अपने गांव पायगा के लिए भौंती ठुनी ऊमरी रोड से गुजर रहा था तभी दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसे डरा धमकाकर उसकी जेब में रुपये लूट लिये और वहां से भरार हो गये जिसकी शिकायत पीडि़त व्यापारी ने थाने में की और पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।