शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्र. 11 खटीक मोहल्ला में कल शाम तीन आरोपी भाइयों ने मिलकर एक नाबालिका और उसके माता-पिता की घर में घुसकर इसलिए मारपीट कर दी क्योंकि पीडि़ता ने छेड़छाड़ ने व्यथित होकर आरोपी की खिलाफत करने की हिमाकत कर दी। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी भाइयों के खिलाफ धारा 354 (क), 452, 323, 294, 506 बी सहित 7/8 पीसीएसओ एक्ट की धारा 2012 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को उसके पड़ोस में रहने वाला आरोपी राजू बढ़ई पिछले एक वर्ष से परेशान कर रहा था जिससे बालिका काफी परेशान थी जिसकी खिलाफत करने की उसने हिमाकत कर दी तो आरोपी राजू बढई अपने बड़े भाई अंकुर और छोटे भाई देवा के साथ पीडि़ता के घर पर पहुंचा जहां उसने उसके पिता, मां सहित पीडि़ता की मारपीट कर दी। इसके बाद प्रकरण थाने पहुंचा और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।