कचरा विवाद: महिला की मारपीट

0
शिवपुरी। सिंहनिवास में आज सुबह अपने प्लाट पर कूड़ा फेंकने गई महिला अंगूरी बाई की उसके प्लाट पर कब्जा करने वाले आरेापी सुरेन्द्र, उसकी पत्नी चमेली और पुत्री ने निर्ममतापूर्वक लाठी, लातें और घूसों से पीटा जिससे उसके शरीर पर अनेक चोटें आई हैं, लेकिन पुलिस ने इस मामले में सिर्फ अदम चैक काटकर कोई कार्यवाही नहीं की।

्रप्राप्त जानकारी के अनुसार अंगूरी बाई पत्नी धनीराम रावत निवासी सिंहनिवास का दो दिन पहले आरोपी सुरेन्द्र रावत की पत्नी चमेली रावत से हैंडपंप पर कपड़े धोने को लेकर विवाद हुआ था उस समय चमेली रावत ने अंगूरी बाई को धमकी दी थी और आज सुबह जब पीडि़ता घर का कचरा फेंकने के लिए अपने प्लाट पर जा रही थी तभी आरोपी सुरेन्द्र उसकी पत्नी चमेली और पुत्री ने उसकी जमकर मारपीट कर दी जिससे पीडि़त महिला के यहां चोटें आईं। उक्त मामले की शिकायत करने पीडि़ता अपने देवर शिशुपाल के साथ कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने मामला दर्ज न करते हुए अदम चैक काट दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!