जनता के विरोध के कारण, चौकी में रखवाना पडा शराब से भरा ट्रक

0
शिवपुरी। फिजिकल क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने का मामला गुरुवार को दूसरे दिन भी विवादों में रहा। बुधवार को रिलेक्स प्वाइंट पर इस शराब दुकान को खोले जाने को लेकर इस इलाके के पार्षदो सहित आसपास के लोग ने विरोध किया था। और अत: जनता ने इस दुकान में शराब नही उतरने दी,और दुकान के सामने फर्श के सामने ढोल मजीरे लेकर भजन करने बैठ गए।

आज जैसे ही इस पुरानी दुकान में शराब का भरा ट्रक उतरने आया जो वहां की जनता ने इस ट्रक को यहां खाली नही होने दिया,इस विरोध में भाजपा के महामंत्री हरिओम राठौर सहित चार पार्षद और 2 सैकडा लोग आ गए। और इन सभी का कहना था कि ै कि वह इस जगह पर भी यह शराब दुकान नहीं खुलने देंगे।

हंगामा के बीच लोग ट्रक में रखी शराब के कार्टन तोडऩे की कोशिश में थे लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच एकत्रित लोगों को दूर किया और ट्रक को चौकी में रखवाया। चौकी के पास रहने वाले लोग व कुछ दुकानदारों का कहना है कि इस शराब दुकान से यहां पर माहौल खराब हो रहा है।

गुरुवार को देर शाम तक इन्होंने ढोलक-मजीरे लेकर इसका विरोध किया इसमें कई महिलाएं भी शामिल रहीं। इस मामले में कोतवाली टीआई सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों के विरोध के बाद शराब से भरे ट्रक को हमने चौकी में रखवा दिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!