शिवपुरी। प्रति शक्रवार को शासन द्वारा चलाया जाने वाला स्वच्छता अभियान इस बार मनियर क्षेत्र में चला। जहां आदिवासी बस्ती में कलेक्टर राजीवचन्द्र दुबे, नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह, सीएमओ कमलेश शर्मा सहित पार्षद संजय परिहार, सरोज धाकड़ व अन्य लोग पहुंचे और हाथो में झाडू पकड़कर बस्ती में सफाई अभियान में जुट गए। इस सफाई अभियान में स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी की।
इस दौरान कलेक्टर ने वहां मौजूद लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना तो पता चला कि यहां आदिवासी परिवारों के बीपीएल कार्ड बनाए जाने के नाम पर भरने वाले फार्म में 20 रूपये का शुल्क लिया जा रहा है, इसके अलावा पेंशन व समग्र आईडी भी इन परिवारों के पास नहीं है। ऐसे में मौके पर मौजूद कलेक्टर राजीव दुबे ने मौके पर लोगों की समस्याओं के उचित निराकरण के लिए सीएमओ कमलेश शर्मा को हिदायत दी, साथ ही अन्य प्रशासनिक अमले को निर्देशित किया आदिवासी बस्ती में बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से मध्याह्न भोजन व पोषण आहार उपलब्ध कराया जाए।
स्वच्छता अभियान में पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए यहां एक बोर भी कलेक्टर द्वारा मंजूर किया गया। वहीं दूसरी ओर शराब की दुकान को लेकर महिलाओं व बच्चों ने आपत्ति दर्ज कराई और कलारी खुलने का विरोध किया। इस पर कलेक्टर ने उचित कार्यवाही के निर्देश भी अमले को दिए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।