शिवपुरी। आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए बिजली के मुद्दे पर प्रदेशव्यापी आन्दोलीन 19 मार्च से प्रदेश के तहसील स्तर से बिजली आन्दोलन प्रारंभ होकर 30 मार्च तक जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने का कार्यक्रम पूर्ण हो चुका है। इसके बाद अब प्रादेशिक स्तर पर आप का रोशनी बचाओ यात्रा की विशाल रैली 12 अप्रैल को भोपाल में होगी।
आप पार्टी के प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में विशाल बिजली दर घटाओ, प्रदेश बचाओ अभियान को सफल बनाने के लिए आप कार्यकर्ताओं का जमाबड़ा भोपाल में जुटेगा। शिवपुरी में विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार सक्सैना व आप नेता एड.पीयूष शर्मा सहित अन्य आप कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों प्रदेश सरकार द्वारा आगामी समय में बिजली वृद्धि किए जाने की योजना है के बारे में बताया जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इसके साथ ही प्रदेश में अधिक से अधिक आप कार्यकर्ता पहुंचे इसके लिए यात्रा प्रभारी नियुक्त किए गए है जिसमें 12 अप्रैल को आप की इस बिजली बचाओ यात्रा में शामिल होने के लिए आप कार्यकर्ता अपनी सीट सुरक्षित रख सकते है इसमें उन्हें अपना नाम, पता, मोबाईल नंबर देकर इन प्रभारियों से संपर्क कर सकते है यात्रा प्रभारियों में वकार रोहिला 9425137559, एड.पीयूष शर्मा 9425136850, मुकेश जैन 9827007494 शामिल है।
इस आन्दोलन में प्रमुख मुद्दे जिसमें बिजली के दामों को बढ़ाने के प्रस्ताव को रद्द कर बिजली के दाम घटाने बाबत्, लोगों के हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप पर कराकर पार्टी कार्यालय में जमा होंगें जो बाद में प्रदेश सरकार को सौंपे जाऐंगें ताकि बिजली वृद्धि ना की जाए अन्यथा आप पार्टी विरोध जारी रखेगी। इसी क्रम में गत दिवस फक्कड़ कॉलोनी, करौंदी कॉलोनी, लुधावली, मदकपुरा व अन्य क्षेत्रों में बिजली दर घटाओ, प्रदेश बचाओ अभियान के तहत लोगों को पे पलेट बांटकर जागरूक किया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।