शिवपुरी। नगर व बाहर से आने वाले लोगों की सेवा प्याऊ के रूप में कर जैन मिलन ने पुण्य का कार्य किया है नगर पालिका द्वारा हर संभव सहयोग कर इस प्याऊ को पानी उपलब्ध कराया जाएगा और हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी, ऐसे सेवाभावी कार्य अन्य समाजसेवी संस्थाऐं भी करें ताकि हरेक आमजन में सेवाभाव का अवसर पैदा हो। उक्त बात कही नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह ने।
जो स्थानीय पंचायती बगीचा के सामने समाजसेवी संस्था जैन मिलन शिवपुरी के नव निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश जैन खरई एवं सचिव भानुप्रकाश जैन (पीली कोठी) के संयुक्त निर्देशन में लगाई गई नि:शुल्क प्याऊ के उद्घाटन अवसर पर अपना संबोधन दे रहे थे। इस दौरान संस्था की इस प्याऊ का फीता नपाध्यक्ष श्री कुशवाह के द्वारा काटा गया और स्वयं ने इस प्याऊ का पानी पीकर इसे प्रारंभ किया।
इस दौरान संस्था के मुकेश जैन पत्रकार, विजय तिवारी, सूर्यकुमार जैन, प्रमोद जैन, वाय के जैन, राजू जैन, राजेश ठाकुर, देवेन्द्र जैन, हरिओम जैन, अल्पेश जैन, मनोज जैन, पंकज जैन, देवेन्द्र जैन, राजेश सिंघल, प्रमोद जैन (दीपक लॉज), जैन मिलन महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती लता जैन, महामंत्री ललिता जैन, आशा जैन एवं संजीव जैन आदि उपस्थित थे। यहां बताना होगा कि सर्वप्रथम नि:शुल्क प्याऊ की शुरूआत इस बार जैन मिलन द्वारा की गई है जिसकी उपस्थितजनों सर्वत्र सराहना की गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।