शिवपुरी। भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर गत दिवस समाजसेवी संस्था राजुल महिला मण्डल द्वारा नगर के अनेकों स्थानों पर श्रीजी की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
इस शोभायात्रा के भव्य स्वागत में राजुल महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती भारती जैन, सचिव श्रीमती वर्षा जैन व कोषाध्यक्ष श्रीमती मधु जैन ने मिलकर रूपरेखा तैयार की और श्रीजी की शोभायात्रा जब स्थानीय माधवचौक चौराहे पर पहुंची तो यहां श्रीजी की आरती की व डांडिया की रोचक प्रस्तुति राजुल महिला मण्डल की अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने दी।
इसके अलावा देर शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में भी प्रस्तुति दी गई व संस्था की ओर से श्रीविद्यासागर सर्वोदय पाठशाला महावीर जिनालय में अध्ययनरत बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स मानित किया गया। संस्था के इन कार्येां की जैन समाज ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।