भौती में लव जिहाद: अपने प्रेमी अफसर के साथ पहुंची एसपी शिवपुरी के पास

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के भौती कस्बे में रहने एक शादीशुदा महिला पिछले 5 अप्रैल को कही गायब हो गई थी। परिजनो की सूचना के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली परन्तु यह महिला आज अपने प्रेमी के साथ एसपी शिवपुरी के समझ उपस्थित हुई और महिला ने कहा में अपनी मर्जी से ही अफसर के साथ गई थी।

जानकारी के मुताबिक कस्बे में रहने वाला अफसर(35) पुत्र इस्माईल खान अपने पड़ौस में रहने वाली एक 2 बच्चों की मां को 5 अप्रैल को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। महिला दूसरे वर्ग की बताई जा रही है।

 इस घटना के बाद क्षेंत्र में तनाव जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी जिसे जैसे-तैसे कस्बे के लोगो ने संभाला और मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर से पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी दर्ज करते हुए दोनो की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन दोनो का कही से कोई सुराग नही लग पा रहा था।

बाद में बुधवार को दोनो एक साथ एसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होने एसपी के समक्ष खुद एक साथ जाने की बात कही। हालांकि पूरे मामले को भौंती थाना पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया है और पुलिस का कहना है कि महिला जो बयान देंगी उसी के मुताबिक युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!