मासूम के साथ खेत पर गैंगरेप, पिछोर पुलिस ने भगाया पीडिता को

0
शिवपुरी। पिछोर के ग्राम हरिनगर में रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ उसी गांव में रहने वाले तीन युवको ने गैंगरेप कर दिया है। घटना के बाद पीडिता व उसके परिजन न्याय पाने के लिए थाने पंहुचे लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की। पीडि़ता न्याय के पाने के लिए भोपाल वरिष्ठ अधिकारियों के समझ गुहार लगानी पडी जब जाकर मामले की एफआईआर करनी पडी।

जानकारी के अनुसार ग्राम हरिनगर निवासी एक 16 साल की बालिका के साथ उसी गांव मेें रहने वाले गौतम राजपूत,बालकिशन राजपूत और सोनू राजपूतो ने पिछले 11 मार्च को खेत के पर स्थित इस नाबालिग को ले जाकर बारी-बारी से बालात्कार कर दिया। और घटना के बाद तीनो आरोपी फरार हो गए।

बताया गया है कि इस पीडि़ता ने सारी काहानी अपने परिजनो को सुनाई इस पर परिजनो ने पिछोर थाने आकर बालात्कारियों पर कार्यवाही के लिए एफआईआर करने को कहा परन्तु पिछोर पुलिस ने भी आरोपियों का साथ देते हुए वहां से भागा दिया। इसके बाद परिजनो ने भोपाल पंहुच कर वहां के आधिकारियों को इस घटना की जानकारी देकर पूरी कहानी सुनाई।

भोपाल स्तर पर शिकायत करने के बाद इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश आए जब जाकर शिवुपरी पुलिस ने शिवपुरी कोतवाली में जीरो पर कार्रवाई करते हुए तीनो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पिछोर पुलिस को केस डायरी सौप दी है। 


Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!