वन सीमा की चैकिंग में पकड़ा पेंगुलिन जानवर के अवशेष

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी-गत दिवस वन सीमा परिक्षेत्र शिवपुरी की बीट खिरई पर चैकिंग के दौरान पकड़े गए दंपत्ति से जंगली जानवर पेंगुलिन(सड़गिल्ला) के अवशेष एक थैले में पाए गए। पकड़े गए युवक व उसकी पत्नि के विरूद्ध कार्यवाही कर करते हुए वन अमले ने दंपत्ति को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। 

जानकारी के अनुसार गत दिवस वन परिक्षेत्र सहायक शिवपुरी महेश शर्मा एवं वन रक्षक बीट गार्ड विकास दुबे द्वारा वन सीमा में गश्ती की जा रही थी। इसी दौरान उन्हें एक बाईक हीरो स्पेलण्डर क्रमांक एम पी 33 एमजी 6407 नजर आई। जिस पर सवार दंपत्ति को रोका तो उन्होंने अपना परिचय सीताराम पुत्र रामचरण आदिवासी व मचली पत्नि सीताराम आदिवासी के रूप में सामने आया। 

जब इनके पास मौजूद एक सफेद रंग के थैले को देखा तो उसकी तलाशी ली गई जिस पर इस थैले में वन्य प्राणी पेंगुलिन जिसे स्थानीय भाषा में सड़गिल्ला कहा जाता है, के अवशेष पाए गए। इस अवशेश में वन्य प्राणी के ऊपरी भाग में पाए जाने वाले कवच के चिप्सनुमा टुकड़े वन टीम ने बरामद किए व अन्य अवशेषों के बारे में पूछताछ की। 

वन विभाग के सहायक परिक्षेत्र महेश शर्मा और बीटगार्ड विकास दुबे ने इस दंपत्ति को हिरासत में लेकर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!