मामा के यहां जाने के लिए निकली बालिका गायब

0
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र में संजय कॉलोनी में विगत दिवस एक बालिका घर से मामा के यहां जाने की कहकर निकली, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। जिसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने थाने पहुंचकर एक युवक पर संदेह जताते हुए अपहरण का मामला दर्ज करा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय बालिका विगत 2 अप्रैल को घर से मनियरमें रहने वाले अपने मामा के यहां जाने की कहकर निकली थी, लेकिन वह मामा के यहां नहीं पहुंची और कल तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।


तो परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई और थाने पहुंचकर सोनीपुरा हनुमान मंदिर पोहरी में रहने वाले सोनू रजक पर उनकी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!