शिवपुरी। शांति नगर में बीती रात्रि एक युवक कैलाश पुत्र बचनू जाटव ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतक के परिजन घर के अन्य कमरों में सो रहे थे।
उसके मौत की खबर आज सुबह लगी तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पीएम के लिए पहुंचा दिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका और पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।