मनियर में बिस्किट लेने गए शुभम को ट्रेक्टर ने कुचला

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज सुबह मनियर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम बालक की जान चली गई। उक्त घटना ट्रेक्टर चालक की लापरवाही के कारण घटित हुई है जिसने भीड़भाड़ वाले इलाके में ट्रेक्टर को तेजी और लापरवाही से चलाया जिसकी चपेट में वह बालक आ गया और उसकी मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन वर्षीय शुभम पुत्र लवकुश धाकड़ आज सुबह साढ़े 8 बजे अपने ताऊ के साथ घर के पास स्थित दुकान पर बिस्किट लेने के लिये निकला था। जहां ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 33 ए 5294 का चालक रानू आदिवासी उक्त ट्रेक्टर को तेजी और लापरवाही  से चलाते हुए वहां से गुजरा जिसकी चपेट में शुभम आ गया और वह पहिये से कुचल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद वहां बड़ी सं या में भीड़ मौजूद हो गई जिसे देखकर ट्रेक्टर चालक वहां से भाग निकला। इस मामले में पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ धारा 304 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!