शिवपुरी। जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा ने 19 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित किसान खेत रैली के लिये शिवपुरी जिले में प्रभारी नियुक्त किये हैं। जिससे शिवपुरी जिले से अधिक से अधिक किसान रैली में भाग ले सकें।
जिलाध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अप्रैल को आयोजित किसान खेत रैली रामलीला मैदान नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है जिसका नेतृत्व कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। रैली में शिवपुरी जिले से अधिक से अधिक किसान शामिल हों इसके लिये सेक्टर वार प्रभारी नियुक्त किये गये हैं।
जिसमें नारायण राजे पोहरी, रामपाल रावत बैराड़, हरविलास यादव छर्च, हरिशंकर धाकड़ तेंदुआ, धर्मेन्द्र रावत कोलारस, सोनू राजावत खरई, विपिन शर्मा रन्नौद, ओमप्रकाश पिपलौदा बैराड़, नारायण धाकड़, रवि शर्मा मुढखेड़ा, सिरनाम रावत सिंहनिवास, डीपी श्रीवास्तव करैरा, निन्दु सरदार और सुमित शर्मा पिछोर, वीर सिंह लोधी और हरविलास विलैया खोड़, गनपत यादव खनियांधाना, भूपेन्द्र यादव बदरवास एवं दुर्जन सिंह यादव, जसराम धाकड़, बंटी शर्मा धौलागढ़ को नियुक्त किये हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।