शिवपुरी| बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बूडाडोंगर में एक ट्रक ने सडक पार कर रहे एक मासूम को टक्कर मार दी इस हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
ग्राम बूडाडोंगर निवासी मोहन सिंह केवट का 12 वर्षीय बेटा लोकेन्द्र उर्फ छोटू आज अपनी मां के साथ बदरवास गया था वहां से वह एक मैजिक वाहन में बैठकर वापस गांव आए वह बूडाडोंगर तिराहे पर उतरकर गांव की ओर जा रहे थे।
तभी ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएफ 7075 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्चे को रौंद दिया बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।