शिवपुरी। जिले के कस्बे के जैन समाज के लोगो ने अभी हाल ही में मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेंत्रो की आंगनवाड़ी केन्द्रो पर बच्चों को अंडा वितरण किए जाने पर बैठक के संबंध में बात करने की घोषणा की है।
जैन समाज ने इस बैठक का विरोध करते हुए कहा कि पूर्व में मु यमंत्री जैन समाज के एक कार्यक्रम में यह घोषणा कर चुके है उनके मु यमंत्री रहते हुए आंगनवाड़ी केन्द्रो पर किसी ाी हालत में अंडा का वितरण नही किया जाएगा तो अब इस मुद्दे पर बैठक या बहस करना भी बेकार है।
इस मामले में विरोध करने वालो में कस्बे के जैन समाज के अध्यक्ष सुमध प्रकाश सिंघई, डॉ चक्रेश जैन, प्रमोद मोदी, विनोद कुमार चौधरी, अमोलक चंद मोदी, सुनील कुमार, कीर्ति जैन, अमित सिंघई, सुरेन्द्र जैन आदि शामिल है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।