ब्रांडेड दहेज नही दिया तो पत्नी को किया प्रताडि़त, केस दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर में दहेज प्रताडऩा का एक ओर मामला सामने आया है। इस मामले में पति अपनी मां के साथ मिलकर अपनी पत्नी को केवल इसलिए प्रताडि़त करता था क्योकि उसे शादी में जो सामान मिला वह ब्रांडेड कंपनी का नही दिया गया।

इसी बात को लेकर शादी के बाद से ही पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे प्रताडि़त कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैै।

जानकारी के मुताबिक आरती शर्मा की वर्ष 2009 में हाथीखाना निवासी पंकज शर्मा के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति पंकज आए दिन आरती को दहेज में मिले सामान को घटिया बताते हुए ताने मारना शुरू कर दिया कि तेरे पिता ने घटिया सामान दिया है।

अब पिता से बोल कि वह ब्रांडेड कंपनी का सामान उसे दहेज में दे। इसी बात को लेकर पति व पत्नि में विवाद रहने लगा और आज इस मामले में पुलिस ने पीडि़ता अनीता की शिकायत पर उसके पति पकंज व सास प्रभा देवी के खिलाफ दहेज एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया हैै। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!