सिंध नदी में मृत हालत में मिला विशालकाय मगरमच्छ

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पुराने अमोला स्थित सिंध नदी के पुल के पास एक विशालकाय मगरमच्छ पड़ा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि उक्त मगरमच्छ गत 5 दिन से नदी में मृत हालत में पड़ा है।

शुरूआत में तो ग्रामीणों ने मगर को जिंदा समझकर उसे पानी पर तैरता हुआ माना लेकिन जब दो दिन तक वह एक ही क्षेंत्र में पानी पर उतराता हुआ मिला तब जाकर कुछ ग्रामीणों ने उसके पास जाकर डंडे से हिलाकर देखा तो मगरमच्छ मरा हुआ था।

गौर करने वाली बात यह है कि उक्त मगरमच्छ इतने दिनो से मृत हालत में नदी किनारे पड़ा है लेकिन वन अमले को इसकी जानकारी तक नही है। मगरमच्छ की लंबाई करीब १२ फीट बताई जा रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!