शिवपुरी। शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटो में 8 मौते होने की खबर मिल रही है। यह सभी मौते शिवपुरी जिले के अलग अलग थाना सीमाओ मे हुई हैं। शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा मे 2 मासूम बच्चो की महुअर नदी मे डूबने से हो गई है। वही नरवर थाना सीमा में एक पोते ने अपने दादा की हत्या कर दी। शिवपुरी शहर मे एक तेज रफ्तार डंपर ने 2 युवको रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।वही शिवपुरी जिले मे शनिवार के दिन आई तेज रफ्तार आंधी मे घायल हुए एक बुर्जुग और युवक की इलाज के दौरान मौत होने की खबर मिल रही है। कोलारस के इंदार थाने में बिजली की लाइन जोडते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।
बिजली के करंट से युवक की मौत
शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना सीमा मे आने वाले गांव अम्हरा गांव मे बिजली के तार जोडते समय दो चचेरो भाई तेज करंट की चपेट मे आ गए। इस हादसे मे एक युवक की मौत हो गई,और एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार, गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। इससे परेशान ग्रामीणों ने लाइन दुरुस्त कराने की कोशिश की। परिजनों का आरोप है कि लाइनमैन अरविंद कुशवाह ने मौके पर आने के बजाय परमिट दिलवाने की बात कही और परमिट मिलने के बाद खुद लाइन जोड़ने के लिए कहा। बताया गया कि लाइनमैन और माढ़ा फीडर के ऑपरेटर ने परमिट मिलने की सूचना दी, जिसके बाद दोनों भाई खंभे पर चढ़े।
लाइन जोड़ते समय अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई, जिससे तेज करंट लगने पर दोनों भाई खंभे से नीचे गिर गए। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने रविंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजपाल यादव को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
पोते ने की दादा की पीट-पीटकर हत्या
शिवपुरी जिले के नरवर थाना सीमा में डोंगरपुर निवासी रामेश्वर रावत (40) ने पुलिस को बताया कि 3 मई की शाम करीब 7 बजे वह अपने पिता करन सिंह रावत और चचेरे भाई मनीष रावत के साथ घर के बाहर खड़े थे। तभी उनका भतीजा वीकेन्द्र रावत मंदिर की ओर से आया और पुरानी रंजिश को लेकर अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी।
विवाद बढ़ने पर वीकेन्द्र ने रामेश्वर को थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान वीकेन्द्र के पिता संतोष रावत, रामकिशन रावत, देवी सिंह रावत और गयावती रावत भी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने मिलकर रामेश्वर पक्ष पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान वीकेन्द्र ने अपने दादा करन सिंह रावत को जोर से धक्का दिया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपियों ने उनकी लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। परिजन गंभीर रूप से घायल करन सिंह को नरवर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चचेरे भाईयो को डंपर ने रौंद दिया
शिवपुरी शहर के थीम रोड पर स्थित आईटीबीपी गेट के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। इस हादसे में 28 वर्षीय पंकज शर्मा और 16 वर्षीय कान्हा शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
पंकज शर्मा और कान्हा शर्मा खेड़ापति हनुमान मंदिर से दर्शन कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे जब वे आईटीबीपी गेट के पास पहुंचे, तभी एक डंपर अचानक पीछे आते हुए उनकी बाइक से टकरा गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नदी मे डूबने से भाई बहन की मौत
करैरा थाना क्षेत्र के भैंसा सुनारी गांव में महुअर नदी के लमकना घाट पर अवैध उत्खनन से बने गहरे गड्ढों में डूबने से दो सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। खेलते हुए 7 वर्षीय सुमित और 5 वर्षीय ज्योत्सना नदी के उस काल रूपी गड्ढे में समा गए जिसे रेत माफियाओं ने अपनी लालच से खोदा था। इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को ताउम्र का मातम दे दिया है।
दोनों बच्चे महेश केवट के बच्चे थे, जो कि अंदौरा के सिद्धपुरा मोहल्ले में रहते थे। रविवार सुबह दोनों बच्चे घर के पास खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंच गए। ऊपर से पानी कम दिख रहा था, लेकिन अंदर गहराई ज्यादा थी। खेलते समय दोनों पानी में उतरे और सीधे गहरे गड्ढे में चले गाए। देखते ही देखते दोनों डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला और परिजन उन्हें लेकर दतिया जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पोलो ग्राउंड की दीवार के नीचे दबे बुर्जुग की मौत
शिवपुरी जिले में शनिवार को आए इस तूफान को खूनी तूफान लिखने की खबर ग्वालियर से मिल रही हैं कि रन्नौद निवासी गिरजेश चंद्र आचार्य, जो अपना उपचार कराने शिवपुरी आए थे, पोलो ग्राउंड की दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार को दीवार गिरने से मलबे में तीन लोग दबे थे, जिनमें गिरजेश की हालत सबसे नाजुक थी। उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया था, जहां रविवार रात करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई।
होर्डिंग और पत्थरों ने ली ऑटो चालक की जान
शिवपुरी की थीम रोड स्थित नवग्रह मंदिर के पास पुरानी शिवपुरी निवासी 50 वर्षीय ऑटो चालक रहीस खान शनिवार दोपहर आंधी से बचने के लिए जनता एग्रो एजेंसी के पास रुके थे। इसी दौरान एजेंसी की छत पर लगा भारी-भरकम होर्डिंग और ईंट-पत्थर अचानक उनके ऊपर गिर गए। रहीस खान के सिर और पसलियों में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।