जानकारी के मुताबिक मनोज भटनागर व रामेश्वर शर्मा के बीच काफी दिनो से विवाद चल रहा था। उसी के चलते आज शाम को दोनो पक्षों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की जिसके चलते पुलिस ने दोनो पक्षों पर कार्रवाई करते हुए फरियादी मनोज भटनागर की शिकायत पर मनोज शर्मा, ब्रजेश, मुन्ना, देबू व कैलासी शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
वही दूसरे पक्ष से फरियादी रामेश्वर की शिकायत पर आरोपी नवनीत भटनागर, मनेाज, जितेन्द्र व नरेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौर करने वाली बात यह है कि दोनो के बीच आज दोपहर में ही विवाद हुआ था जिसके बाद पुिलस ने मामला दर्ज कर लिया था और दोनो पक्ष अस्पताल में थे लेकिन अस्पताल से छुटने के बाद फिर दोनो पक्ष भिड़ गए।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।