युवक की लाश रख दी, जिसने उसे मजदूरी करने पहुंचाया था

0
शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम डगपीपरी में रहने वाले एक युवक की कोलारस के ग्राम मोहराई में उस जगह मौत हो गई, जहां वो मजदूरी के लिए एक साल पूर्व गया था। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मृतक के पिता को सूचना देकर कोलारस बुलवाया और पैसों का लालच देकर पीएम के कागज पर दस्तखत करवा लिए।

घर पर युवक की लाश पहुंची तो परिजन ने उस शख्स के घर के दरवाजे पर लाश रख दी, जिसने उसे कोलारस भेजा था। बाद में पुलिस ने जाकर समझाइश दी और शव को हटवाया। खास बात यह है कि युवक की सगाई हो चुकी थी और इस वर्ष ही शादी होने वाली थी।

डगपीपरी निवासी मूलचंद पुत्र सुरेश बराई को गांव के ही बृजेश धाकड़ ने अपने साले के यहां मजदूरी के लिए जून 2014 को भेजा था। तभी से वो वहां खेतिहर मजदूर की तरह काम कर रहा था। बुधवार को मूलचंद की करंट लगने से मौत हो गई।

जिसके यहां वो काम कर रहा था, उन लोगों ने युवक के शव को पीएम के लिए भेजकर मृतक के पिता को वहां बुला लिया। सुरेश ने बताया कि उक्त लोगों ने पैसों का लालच देकर मुझसे पीएम के कागज पर दस्तखत करवा लिए। नियमानुसार बिना परिजन की मर्जी के पीएम नहीं होता।

पीएम के बाद युवक के शव को ग्राम डगपीपरी भेज दिया। यहां मृतक के परिजन ने शव को बृजेश के घर के सामने रख दिया। परिजन ने मौत पर संदेह जताया है। सुरेश के दो बेटों में मूलचंद छोटा था। हालांकि कोलारस थाने में करंट से मौत का मर्ग कायम किया गया है।

हम तो समझाने आए कार्रवाई कोलारस में होगी
युवक के परिजन ने शव को उसके घर के सामने रख दिया, जिसने उसे मजदूरी के लिए भिजवाया था। करंट से मौत हुई है, लेकिन परिजन कुछ और ही शक कर रहे हैं। हम तो केवल समझाइश दे सकते हैं, कार्रवाई तो कोलारस में ही होगी। हम तो समझाने आए हैं कि शव को हटवा लो।
कैलाशनारायण शर्मा, थाना प्रभारी रन्नौद

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!