फैलीयर साबित हो रहे है मुन्नालाल कुशवाह, जनता ने घेरा चैम्बर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर ने बडे ही उ मीद से कांग्रेस के मुन्नालाल कुशवाह को नपा अध्यक्ष को जिताया परन्तु धीरे-धीरे उनका कार्यकाल भी जनता को पंसद नही आ रहा है,सीधे शब्दो में कहे तो फैलीयर साबित हो रहे है,मुन्नालाल कुशवाह,इसी क्रम में अपनी समस्याओ को लेकर वार्ड 34 और 35 ने निवासियों ने अध्यक्ष के चै बर का घेराव कर दिया।

जानकारी के अनुसार वार्डवासी अपने हाथ में पंचनामा लिये हुए थे और उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में अनेक समस्याएं हैं। पूर्व पार्षद भोपाल सिंह दांगी और वासू खटीक ने वार्ड की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जिससे समस्याओं ने विकराल रूप धारण कर लिया है। वार्ड में अनेक स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हैं।

संजय कॉलोनी मस्जिद के पीछे नालियों का पानी एक जगह भरा रहने से इलाके में गंदगी और मच्छरों का फैलाब हो रहा है। उनके वार्ड के पार्षद गौरव चौबे और किरण नीरज खटीक हैं, लेकिन कई बार वार्ड पार्षदों से गुहार लगाई गई, परंतु उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की।

पार्षदों के घर पर जाते हैं तो उन्हें टरका दिया जाता है। वार्ड में पानी की समस्या भी विकट है। वार्डवासियों ने पंचनामा देकर नपाध्यक्ष से समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!