अब शहर का साफ-सफाई का सदेंश देने दौडेगें रोटरी राईजर्स

0
शिवपुरी। नगर को साफ-स्वच्छ बनाए जाने का संदेश देने के लिए युवाओं की टोली से सुसज्जित समाजसेवी संस्था रोटरी राईजर्स क्लब के बैनर तले 26 मार्च को क्लीन एण्ड ग्रीन शिवपुरी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन रोटरी राईजर्स क्लब अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा व निखिल गोयल सहित समस्त टीम के निर्देशन में हो रहा है जहां स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राऐं इस मैराथन में भाग लेकर नगर में स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाऐंगें।

सिद्धार्थ लढ़ा ने बताया कि इस मैराथन कार्यक्रम में मु य रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं गुना-शिवपुरी क्षेत्र के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहेंगे जिनके मु यातिथ्य में यह मैराथन होगी।

मैराथन की यह दौड़ स्थानीय एचडीएफसी बैंक से शुरू होगी जो माधवचौक की परिक्रमा लगाकर कोर्ट रोड़, अस्पताल चौराहा होते हुए अग्रसेन चौक, वीर तात्याटोपे समाधि स्थल के सामने से होते हुए राजेश्वरी मंदिर मार्ग से निकलकर गुरूद्वारा पहुंचेगी, यहां से मैराथन के धावक एचडीएफसी बैंक स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगें।

कार्यक्रम में शहर के सभी स्कूल और कॉलेजों संस्थानों से रोटरी राईजर्स क्लब ने आग्रह किया है कि वह अपने संस्थान के बच्चों को इस क्लीन एण्ड ग्रीन शिवपुरी मैराथन में भाग दिलाकर संस्था को सहयोग प्रदान करें।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!