शिवपुरी के रोहित की रूम द मिस्ट्री का आज से सिनेमा घरों में प्रदर्शन

0
शिवपुरी। शिवपुरी के निवासी रोहित जुनेजा की फिल्म रूम दा मिस्ट्री आज ऑल इंडिया रिलील के साथ शिवपुरी के दो सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ रोहित का फिल्मी सफर शुरू हो गया है। यह फिल्म निर्देशक फैजल खान ने किया है।


इस फिल्म में रोहित सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका में है और उनका फिल्म में नाम असीम कालरा है। शिव मंदिर में फिल्म का प्रदर्शन चार शो में किया जा रहा है जबकि बिग सिनेमा में फिल्म दो शो में प्रदर्शित होगी जिसका पहला शो 3.15 से शुरू होगा जबकि दूसरा शो रात्रि 9.15 बजे चलेगा।

एक जमाना था जब बॉलीबुड में छोटे नगरों की प्रतिभाओं को कोई मौका नहीं मिलता था, लेकिन लगता है अब वह जमाना लद गया। छोटे नगरों से कई प्रतिभाओं ने बॉलीबुड में अपनी सशक्त पहचान बनाई है। इसी कड़ी में शिवपुरी की प्रतिभा रोहित जुनेजा है जो चार साल से मु बई में रहकर फिल्मों में आने के लिए संघर्ष कर रहे थे और उन्हें चार साल बाद हॉरर फिल्म में मु य भूमिका निभाने का अवसर मिला है।

पूर्व में फिल्म रूम द मिस्ट्री 12 दिस बर को रिलीज होनी थी, लेकिन निर्देशक द्वारा शुभ मुहूर्त न होने के कारण उक्त रिलीव नहीं की गई और आज उक्त ऑल इंडिया रिलीज के साथ शिवपुरी में भी प्रदर्शित की जा रही है। रोहित के अभिनय वाली फिल्म को देखने के लिए शहरवासियों में काफी उत्साह बना हुआ है। शिव मंदिर में पहले में काफी भीड़ पहुंची।

रूम द मिस्ट्री के कलाकार रोहित के पिता और भाजपा ने वरिष्ठ नेता अजय जुनेजा ने बताया कि आज शिव मंदिर में उक्त फिल्म के प्रदर्शन पर थियेटर मालिक द्वारा एक टिकिट पर दो व्यक्तियों को फिल्म देखने की विशेष छूट दी गई है। रोहित की सफलता पर शिवपुरी में हर्ष का वातावरण है और अनेक लोगों ने उनके पिता अजय जुनेजा को रोहित की सफलता के लिए हार्दिक बधाई है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!