शिवपुरी। 18 वटालियन पर आज सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रही बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिले इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उक्त घटना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत घटित हुई। फिलहाल पुलिस ने मामले में कोई कायमी नहीं की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के लगभग 10 किमी दूर 18 वटालियन के पास डेरा डाले हुए लोहपीटा जाति के लोग निवास कर रहे हैं। आज सुबह जगदीश लोहपीटा की 8 वर्षीय पुत्री सीमा सड़क पार कर रही थी उसी समय एक तेजी गति वाहन ने टक्कर मार दी जिससे सीमा घायल हो गई।
उक्त सूचना राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी जहां से कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालिका को अस्पताल लेकर आई जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।