शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के ठकुरपुरा में विगत दिवस एक बहसी युवक ने चार वर्षीय मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कृत्य कर दिया जिसकी जानकारी पीडि़त बालक ने अपनी मां को दी तो मां ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 377, 511 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिथला पत्नी करण आदिवासी अपने चार वर्षीय पुत्र आसू आदिवासी को अपने घर ठकुरपुरा में छोड़कर मजदूरी के लिए 21 मार्च को घर से निकली थी।
शाम करीब 4-5 बजे मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी पड़ोस में रहने वाला टकला पुत्र छिद्दू आदिवासी बालक को बहला फुसलाकर पास में स्थित रामलाल की टपरिया में ले गया। बालक की आवाज किसी को सुनाई न दे इसलिए उसने टीव्ही तेज आवाज में चला दी और उसके साथ बुरा काम कर दिया।
घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया बाद में बालक ने मां के आज जाने पर उसे सारी घटना बता दी। जिस पर उसकी मां ने थाने पहुंचकर आरोपी की शिकायत कर दी।
.jpg)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।