भाजपा: गुस्साईं महिला नेत्रियां, सदस्यता पत्रक फाड़े

0
शिवपुरी। भाजपा महिला मोर्च की जिलाध्यक्ष सपना दुबे को बनाए जाने का इंफेक्ट जिले में शुरू हो गया है। इस नियुक्ति को लेकर महिला नेत्रियों ने विरोध इस हद तक किया कि सदस्यता अभियान के पत्रक भी उन्होंने फाड़ दिये और गुस्साये अंदाज में कहा कि अब सदस्यता सपना दुबे ही करें। सूत्रों के अनुसार गुस्साई भाजपा महिला नेत्रियों की बैठक पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती मीरा जैन के निवास स्थान पर हुई जिसमें खुलकर विरोध किया गया।

भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेशाध्यक्ष लता बानखेड़े द्वारा दिनारा की महिला नेत्री सपना दुबे को महिला मोर्चे का जिलाध्यक्ष बनाये जाने के तत्काल बाद पार्टी में विरोध के स्वर उठे हैं। विरोध का झंडा स्वयं महिला नेत्रियों ने बुलंद किया है। विरोध का सबसे सशक्त कारण यह है कि सपना दुबे भाजपा राजनीति में जूनियर हैं और वह जिला मु यालय में निवास भी नहीं करती हैं। पार्टी के आंदोलनों में भी कभी उनकी सक्रिय भागीदारी नहीं रही है।

अभी तक भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा मिश्रा थीं जो अपने कार्यकाल में कभी संगठन को गति नहीं दे पाईं इसका मु य कारण यह था कि वह नरवर की रहने वालीं हैं और जिला मु यालय पर उनका आना-जाना यदाकदा ही होता है। महिला मोर्चे के जिलाध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति तब हुई जब नगरपालिका अध्यक्ष पद का टिकिट न मिलने से नाराज मंजुला जैन ने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन तब से ही महिला मोर्चे निरंतर हताशा में चल रहा था और सूत्र बताते हैं कि चुनाव के पहले ही रेखा मिश्रा को हटाने के बारे में पार्टी ने विचार करना शुरू कर दिया था।

सूत्रों के अनुसार मंजुला जैन से लेकर पार्टी के विरोध में नगरपालिका पार्षद का चुनाव लड़ीं श्रीमती बीनू शर्मा को मनाने की इसी कारण कोशिश हुई, लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला। पिछले दिनों महिला मोर्चे की प्रदेशाध्यक्ष लता बानखेड़े सदस्यता अभियान के सिलसिले में शिवपुरी आईं तब वह भी महिला मोर्चे की दयनीय हालत देखकर काफी निराश हुईं।

वह नाराज नेत्री बीनू शर्मा को मनाने के लिए भी उनके घर जा पहुंची, परंतु परिणाम नहीं निकला तो उन्होंने एकमात्र यही निष्कर्ष निकाला कि महिला मोर्चे की हालत के लिए जिलाध्यक्ष रेखा मिश्रा ही जि मेदार हैं और इसके बाद आनन-फानन में महिला मोर्चे के जिलाध्यक्ष पद की खोज शुरू हुई।

ऐसी स्थिति में बताया जाता है कि संगठन के एक पदाधिकारी ने लता बानखेड़े को सपना दुबे के नाम का सुझाव देते हुए गलत जानकारी दी कि वह शिवपुरी में निवास करती हैं। उनकी सक्रियता के विषय में भी बढ़ा चढ़ाकर बातें कहीं गईं इससे सपना दुबे की जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति सुनिश्चित हो गई, लेकिन गलती यह हुई कि लता बानखेड़े ने स्थानीय महिला नेत्रियों से उनकी नियुक्ति के संबंध में बातचीत नहीं की।

ऐसा होता तो कदापि सपना दुबे की नियुक्ति नहीं हो पाती। सूत्र बताते हैं कि सपना दुबे की नियुक्ति से महिला नेत्रियां नाराज हैं। जिनमें मीरा जैन से लेकर मंजुला जैन, सुषमा ओझा, राजकुमारी परिहार, सेवा यादव, सावित्री भटेले, वंदना शर्मा, बीनू शर्मा, डॉ. रीता गुप्ता, सादमा खान, उमा उपाध्याय, उमा शर्मा, मुन्नी शाक्य, राधा भार्गव, मुन्नी कटियार, बीना सोनी, शकुन भदौरिया, गुनमान दांगी, सरोज भार्गव, ऊषा गुप्ता आदि के नाम लिये जा रहे हैं।

इनमें से कई महिला नेत्रियों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर अपनी नाराजगी की पुष्टि की और पार्टी से मांग की कि आठ माह बाद होने वाले संगठनात्मक चुनाव में  सपना दुबे के स्थान पर किसी अन्य योग्य स्थानीय महिला नेत्री की नियुक्ति की जाये ताकि भाजपा महिला मोर्चा पार्टी की प्रगति में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सके।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!