अभा ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष बने अभय कोचेटा

0
शिवपुरी- ग्राहक हितों में कार्यरत संस्था अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत शिवपुरी की नवीन कार्यकारिणी का गठन गत दिवस प्रांताध्यक्ष अलंकार वशिष्ठ के निर्देशन में किया गया। स्थानीय न्यू ब्लॉक स्थित कोचेटा निवास पर आयोजित कार्यकारिणी गठन के दौरान नवीन अध्यक्ष के रूप में संस्था के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने मिलकर पत्रकार अभय कोचेटा को निर्विरोध सर्वानुमति से नामित किया और उन्हें ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया।

ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष चुने पर अभय कोचेटा ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के प्रति संगठन का आभार माना और आश्वस्त किया कि ग्राहकों की समस्याओं को वह पुरजोर तरीके से उठाऐंगें और उनका निराकरण व समाधान संगठन के माध्यम से कराऐंगें। इस दौरान प्रांताध्यक्ष श्री वशिष्ठ ने माल्यार्पण कर नवीन अध्यक्ष अभय कोचेटा का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियो में उपाध्यक्ष संजीव जैन, सचिव वीरेन्द्र चौहान, प्रचार प्रमुख राजू (ग्वाल)यादव, कोषाध्यक्ष अमित मित्तल, सह-सचिव गिर्राज बाथम बनाए गए जबकि कार्यकारिणी सदस्यो में अजय शर्मा, दीपक अग्रवाल, अखिलेश शर्मा, रविन्द्र गोयल, मनीष गोयल, संजय प्रकाश जैन, सतीश नागर को शामिल किया गया।

आगामी मई माह में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सेमीनार कार्यक्रम में अधिक से अधिक सं या में संस्था के सदस्य शामिल हो इस पर भी प्रांताध्यक्ष अलंकार वशिष्ठ ने विस्तृत जानकारी दी। ग्राहक पंचायत की इस नवीन कार्यकारिणी को शहर के प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक, पत्रकार बन्धु एवं समाजसेवी व अन्य सभी सहयोगी शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!