शिवपुरी। कृष्णपुरम कॉलोनी से एक घर में लॉक सुधारने के बहाने एक युवक लाखों के जेवर व नकदी चुरा ले गया पुलिस ने शिकायती आवेदन पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कृष्णपुरम निवासी मुकेश शुक्ला के घर में 17 मार्च को उसकी पत्नी व बेटी अकेली थीं उसी समय एक लॉक सुधारने वाला युवक उनके घर आया और अलमारी का लॉक सही करने लगा। इसी बीच युवक ने मुकेश की पत्नि से पानी लाने व पुत्री से उसके औजार की बात कहकर उन्हैं कमरे से चलता कर दिया।
इस शातिर चोर ने मौका पाकर अलमारी के लॉकर से 250 ग्राम सोने के जेवर व 25 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। उक्त युवक लॉक में एक चाबी फंसाकर चला गया और कह गया कि लॉक अभी नहीं सुधरा है, वह बाद में आकर लॉक सुधार देगा।
आज जब मुकेश शुक्ला ने किसी दूसरे व्यक्ति को लॉक सुधारने बुलाया तो पता चला कि लॉकर से जेवर व नकदी गायब थे पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।