शिवपुरी। जिले के छर्च थाना क्षेत्र के बासरई रोड पर आज सुबह एक हृदय विदारक घटना में एक 10 वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई।
उक्त छात्र राजेश पुत्र जगदीश गुर्जर सुबह साढ़े 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पोहरी में आयोजित 10 वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने के लिए घर से निकला था। जहां बासरई रोड पर कोई अज्ञात वाहन उसे रौंदकर चला गया। घटना में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को उठाकर पीएम के लिए पहुंचाया।
बताया जाता है कि मृतक छात्र राजेश की आज अंतिम परीक्षा थी और वह बड़े उत्साह के साथ घर से निकला था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने अभी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की है और वाहन की सर्चिंग शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।