शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम महगुमा में एक किसान ओलावृष्टि से चौपट फसलो को देखने अपने खेतो की ओर गया था,और चोर उसके घर पर भ्रमण करने आ गए। दिन दहाडे भ्रमण पर आए चोरो ने किसान के घर से सोने-चॉदी के जेवरातो पर हाथ साफ कर गए
प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषक बालकिशन पुत्र लाड़ले लोधी उम्र 60 वर्ष कल दोपहर ओलावृष्टि में हुई फसल की क्षति का आंकलन करने खेत पर परिवार के साथ गया हुआ था तभी दोपहर के समय कोई अज्ञात चोर उसके घर के ताले कुंदी तोड़कर घुस गया और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात कीमती 45 हजार रुपये चोरी कर ले गया।
रात में जब किसान खेत से घर वापस लौटा तो उसे चोरी की जानकारी लगी और पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने इस मामले में पीडि़त किसान बालकिशन लोधी की रिपोर्ट पर से अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 454, 380 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।